AP Intermediate Results 2022 Release date: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, बीआईई एपी आज एपी इंटरमीडिया परिणाम 2022 जारी करने जा रहा है। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट प्रथम व द्वितीय वर्ष के परिणाम आज 22 जून को दोपहर 12.30 बजे जारी हो जाएंगे। रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे, जिसके कुछ समय बाद रिजल्ट का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बार छात्र आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in, manabadi.co.in पर अपने एपी इंटर परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
AP Intermediate Results 2022 - शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा
शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण आज इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम bie.ap.gov.in पर जारी करेंगे। इंटर बोर्ड के सचिव एमवी शेषगिरी बाबू ने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रथम और द्वितीय वर्ष के इंटरमीडिएट नियमित और व्यावसायिक पाठ्यक्रम दोनों के परिणाम जारी करेंगे। आंध्र प्रदेश इंटर के परिणाम 2022 की घोषणा विजयवाड़ा में होने वाली एक प्रेस मीट में की जाएगी।
AP Intermediate Results 2022 LIst of website - इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
- Bie.ap.gov.in
- Manabadi.co.in
- examresults.ap.nic.in
- results.bie.ap.gov.in
- results.apcfss.in
छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की डेट व समय से जुड़ी कोई भी आदिकारिक सूचना मौजूद नहीं हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ इतना लिखा है कि रिजल्ट का लिंक जल्द जारी हो जाएगा इसके आलावा सभी जानकारी केवल स्थानीय मीडिया के माध्यम से ही जारी की जा रही हैं।
AP Intermediate Results 2022 - मई में हुई थी परीक्षा
छात्रों को याद दिलाया जाता है कि बीआईई एपी परीक्षा 6मई से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इन इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 10 लाख से अधिक छात्र मौजूद रहे थे। आज इन सभी छात्रों का बोर्ड के परिणामों को लेकर इंतजार खत्म हो जाएगा।

