UP Bed Admit Card 2022 Release Date: इस दिन जारी होगा यूपी बीएड 2022 का एडमिट कार्ड, देखें आधिकारिक घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 06:01 PM IST

UP Bed Admit Card 2022 Release Date: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 अगले महीने 06 जुलाई को आयोजित होनी है। परीक्षा के लिए एडमिट का इंतजार काफी समय से उम्मीदवार कर रहे थे। अब आधिकारिक घोषणा के अनुसार 25 जून को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

UP Bed Admit Card 2022 Release Date: इस दिन जारी होगा यूपी बीएड 2022 का एडमिट कार्ड, देखें आधिकारिक घोषणा

UP Bed Admit Card 2022 Release Date: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार उम्मीदवार बीते काफी समय से कर रहे हैं। हालांकि अब इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट को लेकर आधिकारिक सूचना जारी हो गई है। महात्‍मा ज्‍योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जारी नोटिस के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जून को जारी कर दिए जाएगें।

इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
राज्य द्वारा आयोजित यूपी बीएड की प्रवेस परीक्षा 6 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही हैं कि परीक्षा के परिणाम सभी उम्मीदवारों के लिए 5 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।


Read More- RRB ग्रुप-डी की परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, ये रही ताजा अपडेट

How to download UP BED Admit Card 2022

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



  • सबसे पहले UP BED 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब ‘UP BED Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एग्‍जाम रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करने के साथ साथ एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

Read More- जल्द जारी हो सकती है CTET 2022 की नोटिफिकेशन, ऐसे करें चेक

परीक्षा का पैटर्न ऐसा होगा
UP Bed प्रवेश परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को  2 पेपर देनें होंगे जिसमें वस्‍तुनिष्‍ठ प्रकार के प्रश्‍न पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षा कुल मिलाकर 400 नंबरों कि हैं, साथ ही दोनों पेपर्स में 100-100 सवाल होंगे और प्रत्‍येक सवाल 2 नंबर का होगा। छात्र कृपया ध्यान दें कि इस बार भी प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
 



End of Article