एजुकेशन

School Closed: क्या आज गाजियाबाद नोएडा के स्कूल बंद हैं, जानें बच्चों की छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

Are schools open today in Noida and Ghaziabad (Ghaziabad schools closed tomorrow, Noida schools closed): मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हुई जिसके चलते कई जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में पैरेंट्स और स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि क्या गाजियाबाद, नोएडा में स्कूल बंद हैं?

Image

क्या आज स्कूल बंद हैं, जानें अपडेट (Photo: AI)

Are schools open today in Noida and Ghaziabad (Ghaziabad schools closed tomorrow, Noida schools closed): दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्ताह की शुरुआत से ही लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हुई जिसके चलते कई जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में पैरेंट्स और स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि क्या गाजियाबाद, नोएडा में स्कूल बंद हैं?

क्या आज स्कूल बंद हैं

अस्थिर मौसम के बावजूद, दिल्ली सरकार या शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा स्कूल या कॉलेज बंद करने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी तरह, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम में बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टियों के बारे में कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। नोएडा, गाजियाबाद में आज स्कूल खुले हैं।

कहां बंद हैं स्कूल

उत्तर बंगाल के पहाड़ी, तराई और दुआर्स क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का संकट जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से अगले दिनों तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के मुताबिक, दार्जिलिंग, कुर्सियांग और कलिम्पोंग के पहाड़ी क्षेत्रों के सभी स्कूल अगले तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे।

पंजाब में स्कूल बंद

पंजाब सरकार ने श्री गुरु रामदास जी महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 8 अक्तूबर को अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह स्थानीय अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 181 की धारा 25 की व्याख्या के तहत घोषित किया गया है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान 8 अक्तूबर को बंद रहेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article