एजुकेशन

AP Inter Results 2025: जल्द जारी होगा एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2025, 10:07 PM IST

AP Inter Results 2025: एपी इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

AP Inter Result 2025

AP Inter Results 2025: एपी इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in और resultsbie.ap.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

AP Inter Results 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा

एपी इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक हुई थी। जबकि, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

How to download AP Inter Result 2025

  • सबस पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एपी इंटर रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BIEAP Inter Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल एपी इंटर रिजल्ट 12 अप्रैल को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2024 में एपी इंटर परीक्षा में 4,60,273 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 3,10,877 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। इस हिसाब से बीते साल एपी इंटर का पास प्रतिशत 67 फीसदी दर्ज किया गया है।

End of Article