एजुकेशन

AP Inter Results 2025 OUT: एपी इंटर रिजल्ट resultsbie.ap.gov.in पर हुए घोषित, देखें WhatsApp से चेक करने का तरीका व कैसे मिलेगी मार्कशीट

AP Inter Results 2025 Declared: एपी इंटर रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को bieap.gov.in व resultsbie.ap.gov.in पर से देखा जा सकता है। एपी इंटर फर्स्ट ईयर 2025 परीक्षाएं 1 मार्च से 19 मार्च तक हुईं, जबकि एपी इंटर फर्स्ट ईयर 2025 की परीक्षाएं 3 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की गईं थीं।

Image

एपी इंटर रिजल्ट resultsbie.ap.gov.in पर हुए घोषित

AP Inter 1st Year and 2nd Year Results 2025: Board of Intermediate Education, Andhra Pradesh AP Intermediate 1st 2nd Year Results 2025 जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in व resultsbie.ap.gov.in पर से रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके रोल नंबर का उपयोग करके अपना स्कोर देख सकेंगे।

एपी इंटर रिजल्ट हुए जारी, लड़कियों का 81 तो लड़कों का 75 प्रतिशत गया रिजल्ट

बता दें, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने एपी इंटर फर्स्ट ईयर 2025 परीक्षाएं 1 मार्च से 19 मार्च तक, जबकि एपी इंटर सेकंड ईयर 2025 की परीक्षाएं 3 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित कराई थी।

AP Inter Results 2025 Download करने के लिए, छात्रों को अपने हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

देखें आधिकारिक ट्वीट

AP Inter Results 2025 1st Year, AP Inter Results 2025 2nd Year कैसे देखें?

एपी इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष के रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करने का तरीका:

  • आधिकारिक साइट पर जाएं bieap.gov.in
  • होमपेज पर 'AP Inter Results 2025 Link' पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा चुनें: प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष।
  • अपना हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ आएगा।

AP Inter Results 2025: WhatsApp के जरिए कैसे देखें?

WhatsApp के जरिए: व्हाट्सएप (Mana Mitra Service) पर 9552300009 पर "Hi" लिखकर भेजें।

AP Inter Results 2025: किन डिटेल्स को करें चेक

किसी भी समस्या से बचने के लिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी जरूर चेक करें:

  • नाम
  • रोल नंबर
  • विषय और कोड
  • पासिंग स्टेटस

कहां से मिलेगी मार्कशीट

छात्रों ध्यान दें, एपी इंटर रिजल्ट 2025 कार्ड अनंतिम यानी अस्थाई हैं, और उन्हें प्राप्त होने के बाद अपने स्कूल प्राधिकारियों से मूल मार्कशीट एकत्र करना आवश्यक है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article