AP EAMCET Result 2026 Declared: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU), काकीनाडा ने आज, 18 जून को AP EAMCET 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET) में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें आंध्र प्रदेश ईएएमसीईटी 2026 के नतीजे तीनों स्ट्रीम इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी के लिए जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
AP EAMCET Result 2026 Declared: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्
- सबसे पहले cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AP Andhra Pradesh
EAMCET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।
AP EAMCET Exam Date 2026: कब हुई थी परीक्षा
इंजीनियरिंग स्ट्रीम की परीक्षा 12 मई से 18 मई, 2026 तक आयोजित की गई, जबकि एग्रीकल्चर और फार्मेसी स्ट्रीम की परीक्षाएं 19 मई, 2026 को हुई। इस परीक्षा के जरिए हजारों छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में भाग लिया, जो इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, वेटनरी साइंसेज और संबंधित क्षेत्रों में अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन का जरिया है।
