KBC 18 Amitabh Bachchan Quiz: कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन जब सवाल पूछते हैं, तो सामने बैठे कंटेस्टेंट ही नहीं, घर पर टीवी देख रहे दर्शक भी जवाब तलाशने लगते हैं। हाल ही में KBC में एनाकोंडा से जुड़ा एक दिलचस्प सवाल सामने आया, जिसने कंटेस्टेंट के साथ-साथ दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। सवाल सुनने में आसान था, लेकिन इसके विकल्पों ने कन्फ्यूजन बढ़ा दिया। तो क्या आपको पता है कि इस सवाल का सही जवाब क्या है?
'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) में एक एपिसोड के दौरान एनाकोंडा (Anaconda) से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा गया था। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले प्रतियोगी दुर्गा प्रसाद साही से ₹25 लाख के लिए यह सवाल पूछा गया था, जिसे न जानने के कारण उन्होंने गेम क्विट कर दिया था। सवाल था- इनमें से किस सरीसृप (Reptile) की अधिकांश प्रजातियां अंडे देने के बजाय सीधे बच्चों को जन्म देती हैं?
ये थे ऑप्शन
इस सवाल के चार विकल्प थे- (A) कोमोडो ड्रैगन (B) एनाकोंडा (C) घड़ियाल (D) गैलापागोस कछुआ। प्रतियोगी दुर्गा प्रसाद साही को इस सवाल का जवाब नहीं मालूम था। इस वजह से उन्होंने शो से क्विट करने का फैसला किया। क्या आपको इस सवाल का सही जवाब मालूम है?
ये रहा जवाब
इनमें से किस सरीसृप (Reptile) की अधिकांश प्रजातियां अंडे देने के बजाय सीधे बच्चों को जन्म देती हैं? इस सवाल का सही जवाब है एनाकोंडा। अधिकांश अन्य सांपों के विपरीत, एनाकोंडा ओवोविविपरस (ovoviviparous) होते हैं। इनके अंडे मादा के शरीर के अंदर ही रहते हैं और वहीं विकसित होते हैं। एक बार में मादा एनाकोंडा आमतौर पर 20 से 40 बच्चों को जन्म देती है, हालांकि कुछ मामलों में यह संख्या 80 से अधिक भी हो सकती है।
