एजुकेशन

Allahabad High Court Result 2025: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने घोषित किए ग्रुप सी और डी परीक्षा के परिणाम

Allahabad High Court Group C, D Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय (AHC) ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार exam.nta.ac.in/AHCRE or allahabadhighcourt.in से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2025 जारी

Allahabad High Court Group C, D Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय (AHC) ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन परिणामों को (Allahabad High Court Result 2025 Official Website) exam.nta.ac.in/AHCRE or allahabadhighcourt.in पर जारी किया गया है, आप खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी Allahabad High Court Result 2025 Pdf डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम ड्राइवर ग्रेड- IV, ग्रुप सी क्लेरिकल कैडर, ग्रुप डी कैडर, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) और स्टेनोग्राफर (हिंदी) सहित विभिन्न पदों से जुड़े हैं। इन रिजल्ट को (Allahabad High Court Result 2025 Pdf) पीडीएफ रूप में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवार का विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, लिंग, आवेदन संख्या और रोल नंबर शामिल हैं।

इस भर्ती परीक्षा का लक्ष्य राज्य की जिला अदालतों में 3306 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए लिखित परीक्षा 4 और 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2024 में शुरू हुई थी। इस विज्ञप्ति के तहत जिला न्यायालयों के भीतर ग्रुप सी और डी के कई पदों पर भर्ती हो रही है।

कैसे देखें रिजल्ट

चरण 1. exam.nta.ac.in पर जाएं।

चरण 2. High Court of Judicature at Allahabad Recruitment Examinations 2024-25 के नीचे

click here to view पर क्लिक करें।

चरण 3. अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Declaration of Stage-I result of the Recruitment Examinations conducted for the post of Stenographer Grade-III, Group C (Clerical cadre), Driver Grade-IV & Group D cadre held under The Uttar Pradesh Civil Court Staff Centralized Recruitment 2024-25.

इन पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग हैं, जो अलग-अलग ग्रेड पे स्तरों के साथ 5200-20200 रुपये और सफाई कर्मी/फर्राश के लिए एक निश्चित वेतन के बीच हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article