एजुकेशन

AKTU Admission 2024: एकेटीयू में BTech और MBA के लिए एडमिशन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

AKTU BTech MBA Admission 2024: उत्तर प्रदेश के मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेज एकेटीयू में खाली रह गई सीटों फिर से एडमिशन लिया जा रहा है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कई कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया आज यानी 11 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- aktu.ac.in पर जाना होगा।

Image

AKTU में एडमिशन शुरू

AKTU BTech MBA Admission 2024: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में फिर से एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। सेशन 2024-25 में एकेटीयू में खाली रह गई सीटों फिर से एडमिशन लिया जा रहा है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कई कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया आज यानी 11 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- aktu.ac.in पर जाना होगा।

एकेटीयू की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बीटेक, एमबीए और एमसीए कोर्स में खाली सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

AKTU Admission Application: ऐसे करें अप्लाई

  • एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- aktu.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Admissions 2024-25 का लिंक दिखेगा।
  • अब New Registration पर जाएं।
  • इसके बाद अपने कोर्स के अनुसार दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

AKTU Admission Application 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

AKTU Admission Schedule: कोर्स के अनुसार एडमिशन

JEE Score के तहत बीटेक, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 तक होंगे। वहीं, इसके लिए फिजिकल रिपोर्टिंग 18 अक्टूबर को करनी होगी। बता दें कि सीट आवंटन भी इसी दिन होगा। सीयूईटी पीजी के तहत एमबीए, एमसीए और एमसीए लेटरल के लिए रजिस्ट्रेशन भी 11 से 16 अक्टूबर तक होंगे। इसके लिए फिजिकल रिपोर्टिंग और सीट आवंटन 22 अक्टूबर को होगा।

इसके अलावा बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीडेस, बीएचएमसीटी, बीफार्मा लेटरल, बीटेक लेटरल वाया सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन 11 से 16 अक्टूबर और फिजिकल रिपोर्टिंग और सीट अलॉटमेंट 22 अक्टूबर को होगा। बता दें कि, यूनिवर्सिटी में खाली सीटों का विवरण यूपीटीएसी वेबसाइट पर है। बीटेक की 1212 सीटें खाली एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में बीटेक की कुल 1212 सीटें खाली रह गई हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article