Airforce Agniveer Vayu Exam 2024 Date and Times: इंडियन एयर फोर्स की ओर से अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर से किया जाना था जिसमें अब संशोधन किया गया है। भारतीय वायु सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब Agnipath Vayu Agniveer के लिए परीक्षा 16 नवंबर 2024 से शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि फेज 1 एग्जाम ऑनलाइन माध्यम में आयोजित किया जाएगा।
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2024 को होगा। परीक्षा शेड्यूल आगे देख सकते हैं।
Agniveer Vayu Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
- ऑनलाइन एग्जाम
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- एडॉप्टबिलिटी टेस्ट
- शारीरिक मापदंड परीक्षण
- मेडिकल एग्जामिनेशन
- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन
इसके माध्यम से वायुसेना में करीब 2500 अग्निवीरों की भर्तियां होंगी। इसके लिए पहले लिखित परीक्षा होगी जो कंप्यूटर बेस्ड होगी। इसमें सेलेक्ट होने वालों को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट -agnipathvayu.cdac.in चेक करें।
सैलरी डिटेल्स
अग्निवीर वायु के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पहले साल के लिए पैकेज 30,000 रुपये मिलेंगे। वहीं, दूसरे साल के लिए पैकेज 33,000, तीसरे साल के लिए पैकेज 36,500 और चौथे वर्ष के लिए पैकेज 40,000 रुपये रहेगा।
इन हैंड सैलरी की बात करें तो पहले साल में 21000 हजार, दूसरे साल 23100, तीसरे वर्ष 23,558 और चौथे वर्ष 28,000 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
