एजुकेशन

AIIMS MSC Nursing Result 2026 Out: जारी हुआ एम्स एमएससी नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

AIIMS MSC Nursing Result 2026 Out: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने अगस्त 2026 सेशन के लिए मास्टर ऑफ साइंस (MSc) नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

AIIMS MSC Nursing Result 2026: यहां चेक करें एम्स एमएससी नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट

AIIMS MSC Nursing Result 2026 Out: एम्स एमएससी नर्सिंग की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS MSC Nursing Result 2026) खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने अगस्त 2026 सेशन के लिए मास्टर ऑफ साइंस (MSc) नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर (AIIMS MSC Nursing Result) दिया है। एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in से रिजल्ट PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS MSC Nursing Result: कब हुई थी एम्स नर्सिंट एंट्रेंस एग्जाम

बता दें एम्स एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन 2026 का आयोजन 20 जून, 2026 को किया गया था। एडमिशन की प्रक्रिया एंट्रेंस टेस्ट में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार की गई है। इंस्टिट्यूट के अनुसार एम्स एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 में 2,304 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। इस लिस्ट में वह उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें AIIMS नई दिल्ली और देश भर के अन्य AIIMS इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए प्रोविजनल तौर पर चुना गया है।

AIIMS MSC Nursing Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIIMS MSC Nursing Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AIIMS MSC Nursing Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. रोल नंबर
  2. कैटेगिरी
  3. पर्सेंटाइल
  4. रैंक
  5. रिजल्ट का स्टेटस
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

AIIMS MSC Result 2026: फर्स्ट रैंक पर 100 पर्सेंटाइल

पहली रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ने प्रवेश परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर किया। कई उम्मीदवारों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा स्कोर किया, जबकि सफल उम्मीदवारों में सबसे कम परसेंटाइल 50.84 रहा है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article