एजुकेशन

RRB NTPC UG Answer Key 2026 Released: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC UG Answer Key 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC UG Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी यूजी की आंसर की

RRB NTPC UG Answer Key 2026 Released: आरआरबी एनटीपीसी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB NTPC UG Answer Key 2026) खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज अंडरग्रेजुएट (NTPC UG) रिक्रूटमेंट 2025 परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 (CBT-1) की आंसर की, प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आंसर की डाउनलोड करने के लिए 27 जून 2026 को शाम 7 बजे से एक्टिव कर दिया गया है।

RRB NTPC UG Answer Key 2026: कब हुई थी परीक्षा

एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट पदों के लिए सीबीटी 1 परीक्षा 7 मई से 9 मई 2026 तक और 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway NTPC UG Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RRB NTPC UG Answer Key: इस डेट तक करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन

यदि आपको आंसर की में किसी प्रकार का संदेह होता है तो उम्मीदवार 5 जुलाई, 2026 को रात 11:55 बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। ध्यान रहे समय सीमा खत्म होने के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नानुसार 50 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

RRB NTPC Result 2026: कब जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी यूजी के रिजल्ट की बात करें तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जुलाई के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article