एजुकेशन

AIIMS INI CET Admit Card: एम्स ने जारी ​किया इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

AIIMS INI CET Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिया है।

Image

AIIMS INI CET

AIIMS INI CET Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म था, वे AIIMS INI CET Admit Card Download करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in या खबर में दिए लिंक पर जा सकते हैं। बता दें, AIIMS INI CET एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

इस परीक्षा के जरिए 19 AIIMS कैंपस, JIPMER पुडुचेरी, PGIMER चंडीगढ़, NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST त्रिवेंद्रम जैसे शीर्ष संस्थानों में PG मेडिकल और डेंटल कोर्स में दाखिला मिलता है।

AIIMS INI CET Admit Card Download Link तक पहुंचने के लिए अपना ID और पासवर्ड अपने पास रखें, क्योंकि इनके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

AIIMS INI CET Exam Date 2026

INI CET परीक्षा AIIMS दिल्ली द्वारा जुलाई सत्र के लिए 16 मई को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, तथा अन्य दिशा-निर्देश जैसी जानकारी शामिल होगी।

AIIMS INI CET Admit Card Download करने का तरीका क्या है?

INI CET एडमिट कार्ड पाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “AIIMS INI CET” एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदक ID और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना AIIMS INI CET एडमिट कार्ड 2026, कुछ जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र, तथा पहचान की पुष्टि के लिए कोई सरकारी ID प्रमाण साथ ले जाना अनिवार्य है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article