AIIMS BSC Nursing Result 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) आज यानी 4 जुलाई 2026 को बीएससी नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा (AIIMS BSC Nursing Result 2026) रहा है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (AIIMS BSC Nursing Result) कर सकेंगे। नतीजों की घोषणा के साथ मेरिट लिस्ट की पीडीएफ भी जारी की जाएगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, उनकी ओवरऑल रैंक, परसेंटाइल, कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफिकेशन का स्टेटस और काउंसलिंग के लिए पात्रता की जानकारी होगी।
AIIMS BSC Nursing Exam Date: कब हुई थी परीक्षा
बता दें एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 की परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की गई थी। यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंग।
AIIMS BSC Nursing Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS BSC Nursing Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AIIMS BSC Nursing Result 2026: यहां देखें कैटेगिरी वाइज कटऑफ
बीएससी नर्सिंग के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स 50, ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए 45 और अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 नंबर निर्धारित किए गए हैं।
AIIMS BSC Nursing Result: रिजल्ट के बाद ये प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूट चुनने, सीट अलॉटमेंट, मेडिकल चेकअप, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फीस पेमेंट और फाइनल एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
