एजुकेशन

AIIMS BSc Nursing Result 2026: जारी हो गया एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

AIIMS BSc Nursing Result 2026: AIIMS ने BSc Nursing 2026 एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Image

AIIMS BSc Nursing Result 2026

AIIMS BSc Nursing Result 2026 Declared: AIIMS ने BSc Nursing 2026 एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट 2 तरह से जारी किया गया है। एक तरफ PDF में मेरिट लिस्ट है जिसमें पास हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर और रैंक दिए गए हैं। दूसरी तरफ पोर्टल पर लॉगिन करके अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी डाउनलोड किया जा सकता है।

देशभर के AIIMS में एडमिशन के लिए होती है ये परीक्षा

AIIMS BSc Nursing एंट्रेंस टेस्ट के जरिए देश के अलग-अलग AIIMS में अंडरग्रेजुएट नर्सिंग कोर्स में दाखिला होता है। इस टेस्ट में पास होने वाले स्टूडेंट्स आगे काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट में हिस्सा ले पाएंगे।

AIIMS BSc Nursing Result 2026 Steps to Download

  • सबसे पहले AIIMS की ऑफिशियल साइट aiimsexams.ac.in खोलें
  • होमपेज पर Academic Courses सेक्शन में जाएं
  • UG Courses में BSc Nursing वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अगले पेज पर Results ऑप्शन चुनें
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल डालकर सबमिट करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिख जाएंगे। इसे डाउनलोड करके रख लें
  • इसी पोर्टल से आप मेरिट लिस्ट PDF भी ले सकते हैं, जिसमें आपकी रैंक चेक होगी।

आगे क्या होगा

एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार अब AIIMS, नई दिल्ली द्वारा कराई जाने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट की तारीखें जल्द ही वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी।

काउंसलिंग के लिए अभी से तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

  • AIIMS BSc Nursing Scorecard
  • एडमिट कार्ड 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • वैध फोटो ID
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य जरूरी कागज
  • उम्मीदवारों के लिए टिप्स

रिजल्ट के बाद सबसे जरूरी स्टेप काउंसलिंग है। इसलिए AIIMS की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई अपडेट मिस न हो। स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article