एजुकेशन

AIIMS BSc Nursing Result 2024: एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

AIIMS Delhi BSc Nursing Result 2024 Declared: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) की तरफ से बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी हो गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स AIIMS Delhi की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। BSc Nursing Entrance Exam 8 जून और 9 जून 2024 को हुआ था।

Image

AIIMS BSc Nursing रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

AIIMS Delhi BSc Nursing Result 2024 Declared: एम्स बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) की तरफ से बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी हो गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स AIIMS Delhi की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, BSc Nursing Entrance Exam 8 जून और 9 जून 2024 को हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

AIIMS BSc Nursing Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AIIMS B.Sc. (H) Nursing Entrance Examination – 2024 Result के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रिजल्ट खुल जाएगा।
  • अपने रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

AIIMS BSc Nursing Cut Off 2024: कितना रहा कट ऑफ?

कैटेगरीकट ऑफ
जनरल6391
EWS6386
EWS-PwBD5496
OBC-NCL9851
OBC (NCL) PWBD3931
एससी-एसटी 13963 - 13926
SC PWBD7728

AIIMS BSc Nursing Prelims Scrutiny Date

AIIMS Delhi की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए प्रीलिम्स स्क्रूटनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें कैंडिडेट्स को OBC, NCL और EWS सर्टिफिकेट जमा करने और सीट चुनने का मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 22 जून 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

Ravi Mallick
Ravi Mallick author

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू... और देखें

End of Article