AIBE 19 Result 2024 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा 19 (AIBE IX) के परिणाम जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार AIBE 19 Result 2024 Official Website allindiabarexamination.com पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। AIBE 19 Scorecard Download करने के लिए सीधा लिंक यहां खबर में दिया गया है।
AIBE 19 Exam का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया गया था। उम्मीदवारों से 19 विषयों या विषयों से 100 प्रश्न पूछे गए थे। अखिल भारतीय बार परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 28 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2024 से 10 जनवरी, 2025 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने वाले उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 500 रुपये का भुगतान करना था। विशेषज्ञों ने आपत्तियों का सत्यापन किया, और कई आपत्तियां वैध पाई गई, इसलिए आंसर की में बदलाव करके 6 मार्च, 2025 को दोबारा से जारी किया। कुल 28 प्रश्न वापस लिए गए हैं, जिनमें से 7 SET A से, 7 SET B से, 7 SET C से और 7 SET D से थे।
AIBE 19 Result 2024 How to check
अखिल भारतीय बार परीक्षा 19 रिजल्ट को देखने का तरीका
1. AIBE 19 Result 2024 Official Website allindiabarexamination.com पर जाएं।
2. होमपेज पर AIBE 19 Result 2024 Link यानी 'Notification regarding declaration of AIBE-XIX Result' पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम देखें।
जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रमाण-पत्र के स्थान पर अन्य दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनके परिणाम रोक दिए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परिणाम लिंक के माध्यम से अपना परिणाम प्राप्त करते समय अपलोड पोर्टल के माध्यम से अपना नामांकन प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।
