AFCAT Admit Card 2025: भारतीय वायु सेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT का एडमिट कार्ड आज यानी 7 फरवरी को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल और पासवर्ड दर्ज की आवश्यकता होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी AFCAT Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT Admit Card 2025: फरवरी में होगी परीक्षा
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 22 फरवरी और 23 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download AFCAT Admit Card 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर AFCAT Admit Card 2025 लिंकप पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT 2025: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में कुल 300 अंकों के 100 सवाल होंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 336 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
