AFCAT 2024 Notification: एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का शानदार मौका है। एयरफोर्स की तरफ से Air Force Common Admission Test यानी AFCAT 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 304 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए Indian Air Force की ऑफिशियल वेबसाइट
इंडियन एयरफोर्स की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Air Force Common Admission Test के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मई 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जून 2024 को तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
AFCAT 2024 Application ऐसे करें अप्लाई
- इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर New Registration पर क्लिक करें।
- इसके बाद AFCAT 2024 के लिंक पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूरी ले लें।
AFCAT 2024 कौन कर सकता है अप्लाई?
वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में शामिल होने के लिए 12वीं कक्षा कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। उन्होंने 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय का अध्ययन किया हो। इसके बाद उम्मीदवारों को किसी भी विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक पास होना चाहिए।
AFCAT 2024 उम्र सीमा
ग्राउंड ड्यूटी के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं फिजिक्स और गणित विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए और ग्राउंड ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए।
