एजुकेशन

Aaj ka Itihas: RBI की स्थापना और एप्पल कंपनी की शुरुआत, 1 अप्रैल की तारीख पर दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

Aaj ka Itihas 1 April History (आज का इतिहास): एक अप्रैल के दिन सभी एक दूसरे को बेवकूफ बनाकर अप्रैल फूल डे (April Fools Day) मनाते हैं। हालांकि, अगर इतिहास के पन्नों को पलटें तो इस तारीख पर कई सच्ची और अहम घटनाएं दर्ज हैं।

Image

Aaj ka Itihas

Aaj ka Itihas 1 April History (आज का इतिहास): मार्च का महीना खत्म हो चुका है और साल के चौथे महीने यानी अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है। 1 अप्रैल के दिन सभी एक दूसरे को बेवकूफ बनाकर अप्रैल फूल डे (April Fools Day) मनाते हैं। हालांकि, अगर इतिहास के पन्नों को पलटें तो इस तारीख पर कई सच्ची और अहम घटनाएं दर्ज हैं। देश की राजधानी बदलने से लेकर RBI की स्थापना जैसी कई ऐसी घटनाएं हैं, जिनका 1 अप्रैल का दिन साक्षी रहा है। तो चलिए 1 अप्रैल को बेवकूफ बनाने की जगह आज हम आपको इस तारीख के महत्व के बारे में बताते हैं।

Aaj ka Itihas 1 April History (आज का इतिहास)

1793: जापान में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने की वजह से करीब 53 हजार लोगों की मौत हो गई।

1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू हुआ था।

1891: फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच टेलीफोन संपर्क शुरू हुआ।

1912: दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।

1924: एडोल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई, लेकिन वह केवल 9 महीने तक जेल में रहे।

1930: देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।

1933: पाकिस्तान के कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई।

1935: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।

1936: ओडिशा को बिहार से अलग करके नया राज्य बनाया गया।

1969: भारत का पहला न्यूक्लियर एनर्जी स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।

1976: दूरदर्शन को आकाशवाणी से अलग कर दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।

1976: स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने एप्पल कंपनी (Apple Inc.) की स्थापना की।

2010 : प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ ही देश में 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article