एजुकेशन

मिलिए प्रसिद्ध टीवी प्रेजेंटर लैरी किंग से, जिन्‍होंने अपने करियर में लिए 50 हजार इंटरव्‍यू

23 January History in Hindi: 23 जनवरी 2021 को दुनियाभर के नामचीन राजनेताओं तथा फिल्मी सितारों का साक्षात्कार लेने वाले प्रसिद्ध टीवी प्रस्तोता लैरी किंग का लॉस एंजिलिस में 87 साल की उम्र में निधन हो गया। किंग ने अपने करियर में लगभगर 50 हजार साक्षात्कार लिये जिनमें दलाई लामा, एलिजाबेथ टेलर, मिखाइल गोर्बाचेव, बराक ओबामा, बिल गेट्स तथा लेडी गागा समेत कई नामचीन हस्तियों के साक्षात्कार भी शामिल थे।

23 January History karry king

50 हजार साक्षात्कार लेने वाले कौन थे प्रसिद्ध टीवी प्रस्तोता लैरी किंग

23 January History in Hindi: 23 जनवरी 2021 को दुनियाभर के नामचीन राजनेताओं तथा फिल्मी सितारों का साक्षात्कार लेने वाले प्रसिद्ध टीवी प्रस्तोता लैरी किंग का लॉस एंजिलिस में 87 साल की उम्र में निधन हो गया। किंग ने अपने करियर में लगभगर 50 हजार साक्षात्कार लिये जिनमें दलाई लामा, एलिजाबेथ टेलर, मिखाइल गोर्बाचेव, बराक ओबामा, बिल गेट्स तथा लेडी गागा समेत कई नामचीन हस्तियों के साक्षात्कार भी शामिल थे। साल 1995 में उन्होंने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात, जॉर्डन के किंग हुसैन तथा इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन के साथ मध्य-पूर्व शांति सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।

खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। (23 January History in India) उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे।

23 January History of the Year

‘नेताजी’ हर कीमत पर मां भारती को आजादी की बेड़ियों से मुक्त कराने को आतुर देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदैव असंदिग्ध और अनुकरणीय रही।

23 January Historical Events

देश-दुनिया के इतिहास में 23 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1897 : भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म।

1920 : हवाई परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत।

1926 : महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म। उन्होंने क्षेत्रीय दल शिवसेना का गठन किया और सत्ता के गलियारों तक रास्ता बनाया।

1965 : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।

1971 : सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ।

1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ।

1977 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई।

1989 : ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत।

1997 : मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

2009 : फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्यों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

2012 : कट्टर हिंदुत्ववादी नेता एवं शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन ।

2019 : कर्च जलसंधि में जहाज में आग लगने की घटना में छह भारतीय नाविकों की मौत।

2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

2021 : दुनियाभर के नामचीन राजनेताओं तथा फिल्मी सितारों का साक्षात्कार लेने वाले प्रसिद्ध टीवी प्रस्तोता लैरी किंग का लॉस एंजिलिस में 87 साल की उम्र में निधन। किंग ने अपने करियर में लगभगर 50 हजार साक्षात्कार लिये।

2022 : कैमरून की राजधानी याउंदे में नाइटक्लब में आग लगने से 17 लोगों की मौत।

2024 : चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन से 31 लोगों की मौत।

(भाषा इनपुट के साथ)

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article