Jahangirpuri violence: पहले चोरी करता था गुल्ली, फिर बन गया हथियार सप्लायर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 10:25 AM IST

शोभा यात्रा में हिंसा करने के अलावा गुल्ली पर ये भी आरोप है कि इसने असलम और सोनू चिकना को हथियार पिस्टल सप्लाई किए। हालांकि इन आरोपों में कितनी हकीकत है इसकी जांच क्राइम ब्रांच करेगी। 

Jahangirpuri violence : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि गुल्ली ने ही सोनू चिकना को हथियार मुहैया कराया था। आशंका इस बात की भी है कि इसी ने जहांगीरपुरी हिंसा के लिए हथियार उपलब्ध कराए। गुल्ली के खिलाफ पहला मामला 2017 में दर्ज हुआ था। उसके ऊपर 2020 में भी केस दर्ज हुआ। गुल्ली जहांगीरपुरी के सी ब्लाक में रहता है। लोगों का कहना है कि गुल्ली पहले मजदूरी करता था फिर बाद में चोरी करने लगा। 

असलम-सोनू चिकना को हथियार सप्लाई करने का आरोप
शोभा यात्रा में हिंसा करने के अलावा गुल्ली पर ये भी आरोप है कि इसने असलम और सोनू चिकना को हथियार पिस्टल सप्लाई किए। हालांकि इन आरोपों में कितनी हकीकत है इसकी जांच क्राइम ब्रांच करेगी। 

इसकी आपराधिक कुंडली की अगर बात करें तो गुल्ली पढ़ा-लिखा नहीं है। ये मजदूर के तौर पर काम करता था फिर गलत संगत में आने के बाद इसने बंद घरों में घुसकर चोरी शुरू कर दी। ये लॉक तोड़ने के लिए लॉक पेड रखता था और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया करता था। इसके ऊपर 2017 और 2020 में घरो के लॉक तोड़कर बर्गलरी यानी चोरी करने के आरोप हैं। इस पर हिंसा में एक्टिव रहने और हथियार सप्लाई करने के आरोप हैं।

सलीम चिकना भी हत्थे चढ़ा
टाइम्स नाउ नवभारत के पास सलीम उर्फ चिकना का डोजियर यानी क्राइम कुंडली मौजूद है। 
सलीम चिकना पर शोभा यात्रा के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप है। ये इस हिंसा में सबसे ज्यादा एक्टिव था। इसी के भाई सोनू चिकना ने फायरिंग की थी। सलीम उर्फ चिकना पेशे से कबाड़ी है और ये घर की फाइनेंशियल स्थिति के चलते स्कूल नहीं गया। इसका जन्म जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में हुआ। इसके ऊपर सबसे पहला मुकदमा 2010 में हुआ। 9 मार्च 2010 की रात इसने अपने साथियों के साथ मिलकर चाक़ू की नोक पर एक शख्स से लूटपाट की जिसमे ये जेल गया और उसी के बाद से कबाड़ की आड़ में यह क्राइम की दुनिया में उतर गया। इसके ऊपर लूटपाट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। गृह मंत्रालय ने इस पर  एनएसए लगाया है।
 
 



End of Article