रामनवमी के मौके पर ABVP और लेफ्ट छात्रों में झड़प, 20 घायल, सुनिए क्या कहना है छात्रों का

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 05:41 PM IST

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक बार फिर से छात्र गुटों के बीच जमकर भिड़ंत हो गयी । जानकारी के मुताबिक ये पूरा विवाद नॉनवेज खाने और रामनवमी की पूजा को लेकर हुआ। इस झड़प में कई छात्र घायल हुए हैं।

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नॉनवेज खाने और रामनवमी की पूजा को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर भिड़ंत हुई।  ये पूरा विवाद रविवार दोपहर कैंपस के कावेरी हॉस्टल में शुरू हुआ और शाम होते-होते यह विवाद पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक इस झड़प में अब तक 20 छात्रों के घायल होने की खबर है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ, एसएफआई, डीएसएफ और AISA से जुड़े छात्रों की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उधर, दोनों गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को घटना के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। देखिये वीडियो...

End of Article