Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि ठंड का आलम बना हुआ है। सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिनों तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लेकिन अब तेज हवाओं ने भी रफ्तार पकड़ ली है। साथ ही पारा भी नीचे लुढ़कने का अनुमान है। जिससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि 13 दिसंबर को पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका दिल्ली के मौसम पर कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।
दिल्ली में आज का मौसम
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहने की भी संभावना है। इस दौरान 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध भी छाई रह सकती है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली मेंअगले 5 दिन मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। 12 से 14 दिसंबर के दौरान फिर से बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि सुबह के समय कोहरे का असर बरकरार रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट फिर से देखने को मिल सकती है। 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 9 से 14 दिसंबर तक हवा की गति 5 से 25 किमी प्रति घंटा के बीच रह सकती है। हवा की रफ्तार सबसे अधिक 9 दिसंबर को रहने का अनुमान है।
लोधी रोड रहा दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली में सोमवार को सुबह से ही ठंड महसूस हुई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी निकल आई। जिससे ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को सापेक्षिक आर्द्रता 52 प्रतिशत और सुबह 84 प्रतिशत तक पहुंच गई। दिल्ली में सोमवार को सबसे ठंडा इलाका लोधी रोड रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद आयानगर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, पालम में 8.6 डिग्री और रिज में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
