Delhi BMW Accident Latest Update: दिल्ली में शनिवार की रात को BMW कार से बड़ा हादसा हुआ है, जानकारी के अनुसार BMW कार मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व विधायक सुनील जैन (Ex MLA Sunil Jain) की थी जिससे 3 गाड़ियों की टक्कर हुई जिसमें कुछ लोगों के हताहत होने की जानकारी भी सामने आई है।
अपनी बीएमडब्ल्यू से कई कारों में टक्कर मारने वाला चालक मध्य प्रदेश के सागर का रहने वाला है और पूर्व में विधायक भी रह चुका है। घटना के समय विधायक खुद गाड़ी चला रहे थे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सफेद BMW कार गीता कॉलोनी फ्लाईओवर में बुरी तरह सड़क हादसे का शिकार हो गई हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थाने में आईपीसी की धारा 279/337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कार ने एक वैगनआर कार और स्कूटी को टक्कर मारी
जानकारी के मुताबिक बीएमडब्ल्यू कार ने एक वैगनआर कार और स्कूटी को टक्कर मारी इस हादसे में वैगनआर कार और स्कूटी सवार लोग घायल हुए हैं इसके अलावा बीएमडब्ल्यू ने एक किआ कार को भी टक्कर मारी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिन गाड़ियों को BMW ने टक्कर मारी उनके परखच्चे उड़ गए
हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर है वहीं जिन गाड़ियों को BMW ने टक्कर मारी उनके परखच्चे उड़ गए, वहीं बीएमडब्लू गाड़ी को भी क्षति पहुंची है, इस हादसे ने BMW कार से जुड़े पुराने भयानक हादसों की यादें ताजा करा दी हैं।

