Delhi Chunav 2020: 'हां आतंकी हैं केजरीवाल', प्रवेश वर्मा के बाद अब प्रकाश जावडेकर भी बोले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2020, 03:27 PM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अलग अंदाज में पहुंच चुका है। बीजेपी प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आतंकी हैं, वो अपने आप को अराजक बता चुके हैं। अराजक और आतंकी में ज्यादा फर्क नहीं है।

Delhi Chunav 2020: 'हां आतंकी हैं केजरीवाल', प्रवेश वर्मा के बाद अब प्रकाश जावडेकर भी बोले

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार अब दिलचस्प मोड़ पर है। आम आदमा पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। विकासपुरी की रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा क्यों है कि पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल की तारीफ कर रहा है। इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद देते हुए कहा कि पाकिस्तान के मंत्री को पता है कि कि सिर्फ केजरीवाल ही शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोगों को बिरयानी खिला सकते हैं। 

अब दिल्ली के बीजेपी चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने कहा कि केजरीवाल अपने आपको बेचारों की तरह पेश कर रहे हैं वो लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वो आतंकी हैं। सच यही है कि वो आतंकी हैं इसके समर्थन में बहुत ज्यादा साक्ष्य हैं। उन्होंने खुद को कहा था वो अराजक हैं अगर देखा जाए तो अराजक और आतंकी में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि शाहीन बाग और जामिया को लेकर आम आदमी पार्टी की रुख क्या है। आम आदमी पार्टी के नेता यह नहीं बता रहे हैं कि शाहीन बाग के मुद्दे पर उनका क्या रुख है। 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार बैठती है, यहां चुनाव आयोग है। आखिर कोई केंद्रीय मंत्री इस तरह की बात कैसे कर सकता है। अगर अरविंद केजरीवाल आतंकी हैं तो केंद्र सरकार को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। इस तरह की भाषा को आखिर कोई कैसे सभ्य मान सकता है। 

End of Article