Delhi Metro: फिर शुरु होने वाली है मेट्रो सेवा! DMRC ने सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2020, 12:40 PM IST

Delhi Metro to resume services: दिल्ली में मेट्रो सेवा जल्द दोबारा शुरु होने वाली है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कथित तौर पर अपने सभी कर्मचारियों को आज से ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने को कहा है।

Delhi Metro: फिर शुरु होने वाली है मेट्रो सेवा! DMRC ने सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) 1 जून से अपनी मेट्रो रेल सेवाएं फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 25 मार्च को कोरोनो वायरस को लेकर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के बाद से दिल्ली मेट्रो का संचालन नहीं हो रहा है। इससे पहले, यह बताया गया था कि मेट्रो रेल सेवाएं लॉकडाउन 4.0 के दौरान फिर से शुरू होंगी जो 4 मई को शुरू हुआ था। हालांकि, केंद्र ने इसके लिए अपनी स्वीकृति नहीं दी थी।

DMRC ने कथित तौर पर अपने सभी कर्मचारियों को आज ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने के लिए कहा है। नाम न छापने की शर्त पर बोलने वाले DMRC के एक कर्मचारी ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने अपने 14,000 मजबूत कर्मचारियों को 26 मई को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा है।

डीएमआरसी ने प्रमुख समाचार पत्र को बताया कि अब, बदली परिस्थितियों में हमें किस तरह से काम करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी देते हुए तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी संभावना है कि केवल सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा की ओर से दिल्ली मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति होगी।

मेट्रो यात्रा के लिए जरूरी बातें: 

DMRC ने सख्त सामाजिक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की योजना बनाई है और वह ट्रेनों में लगे सीसीटीवी के माध्यम से यात्रियों की निगरानी करेगा। यात्रियों को मेट्रो में यात्रा करते समय 1 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को एक सीट छोड़कर मेट्रो में बैठना होगा। सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों को फिजिकल फ्रिस्किंग प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो से केवल 50 यात्रियों के कोच की अनुमति की उम्मीद है। मेट्रो यात्रियों को मास्क पहनना जरूरी होगा, थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और साथ ही अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु भी डाउनलोड करना होगा।

End of Article