Shot in Delhi : दिल्ली में 11वीं की एक छात्रा को दिनदहाड़े बाइक सवारों ने मारी गोली, स्कूल से लौट रही थी लड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 12:42 AM IST

delhi crime: देश की राजधानी दिल्ली में बाइक पर सवार तीन लड़कों ने एक 11वीं की छात्रा को गोली मार दी, लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Shot in Delhi : दिल्ली में 11वीं की एक छात्रा को दिनदहाड़े बाइक सवारों ने मारी गोली, स्कूल से लौट रही थी लड़की

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके साउथ दिल्ली में क्राइम की एक घटना सामने आई है, तीन बाइक सवारों ने एक किशोर को गोली मार दी है। 25 अगस्त यानी गुरूवार को लगभग करीब शाम 4 बजे के आसपास संगम विहार क्षेत्र में 16 वर्ष की एक बालिका को गोली लगने की सूचना थाना-तिगरी में प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां बच्ची को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस कर्मचारी अस्पताल पहुंचे जहां यह पता चला कि एक गोली चलाई गई थी और लड़की के कंधे पर बंदूक की गोली लगी थी और वह खतरे से बाहर है।

घायल लड़की का बयान दर्ज किया गया जिसमें उसने कहा कि वह 11 वीं कक्षा में पढ़ती है और जब वह स्कूल से अपने घर आ रही थी, तो उसने देखा कि मोटरसाइकिल पर तीन लड़के उसका पीछा कर रहे थे। जब वह बी-ब्लॉक संगम विहार पहुंची तो उनमें से एक लड़के ने पीछे से उन पर गोली चला दी और सभी भाग गए।

घायल लड़की उन लड़कों में से एक को जानती है

उसने आगे कहा कि वह उन लड़कों में से एक को जानती है जो सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में थे।इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307/34 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Article