दिल्‍ली में फिर भूकंप के झटके, पंजाबी बाग इलाके में डोली धरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2021, 12:45 PM IST

Earthquake in Delhi: दिल्‍ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप दिल्‍ली के पंजाबी बाग इलाके में आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 2.1 मापी गई।

दिल्‍ली में फिर भूकंप के झटके, पंजाबी बाग इलाके में डोली धरती

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप दिल्‍ली के पंजाबी बाग इलाके में दर्ज किया गया है। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 2.1 मापी गई है, जो दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर आया।

दिल्‍ली में यह एक महीने के भीतर दूसरी बार है, जब यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले दिल्‍ली में 30 मई को भूकंप आया था। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रोहिणी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 2.4 मापी गई थी।

डेंजर जोन-4 में है दिल्‍ली

दिल्‍ली में बार-बार आ रहे भूकंप ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दिया है। हालांकि यहां हाल के दिनों में आए कई भूकंप की तीव्रता काफी कम आंकी गई है, लेकिन को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील डेंजर जोन-4 में रखा गया है, जिसे देखते हुए लोगों में डर देखा जा रहा है।

दिल्‍ली को डेंजर जोन-4 में रखे जाने का अर्थ यह है कि यहां रिक्‍टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है। यहां यमुना नदी के पास के क्षेत्र, उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्‍सों क्षेत्र भूंकप की दृष्टि से सबसे संवेदनशील इलाकों में रखा गया है।

End of Article