Ashwani Upadhyay:जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी में फंसे बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय, हो सकती है गिरफ्तारी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2021, 11:08 PM IST

Anti-Muslim Slogans in Delhi: 8 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में कुछ लोगों ने मुस्लिम विरोधी नारे लगाए थे, इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Ashwani Upadhyay:जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी में फंसे बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय, हो सकती है गिरफ्तारी!

नई दिल्ली:  दिल्ली में ही एक बार फिर मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए, 8 अगस्त यानी संडे को दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में कुछ लोगों ने मुस्लिम विरोधी नारे लगाए थे पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस रैली में भड़काऊ नारे लगाने वाले संदिग्धों में दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय भी शामिल थे, अब इसे लेकर उनकी गिरफ्तारी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

एक विशेष समुदाय पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पुलिस तक पहुंचा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी।

वहीं दिल्ली पुलिस ने इस बारे में अपनी जांच तेज कर दी है, कहा जा रहा है कि पुलिस ने कहा है कि संडे की घटना में शामिल अश्विनी उपाध्याय और अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कानून के मुताबिक मामले को संभाल रही है और किसी भी तरह की सांप्रदायिक विद्वेष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 
दिल्ली पुलिस भड़काऊ भाषण देने के मामले में एक्शन में है मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी हो सकती है, जंतर-मंतर पर अश्वनी उपाध्याय के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अभद्र आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

End of Article