जहरीली एयर क्वालिटी से जूझ रही दिल्ली में हुई बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत, और ठंडा होगा मौसम, देखें नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2020, 04:52 PM IST

दिल्ली में कुछ स्थानों पर रविवार की दोपहर में बारिश हुई है, इससे दिल्ली की आबो हवा कुछ सुधरने की बात कही जा रही है साथ ही इससे मौसम के मिजाज में कुछ ठंडक भी बढ़ेगी।

जहरीली एयर क्वालिटी से जूझ रही दिल्ली में हुई बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत, और ठंडा होगा मौसम, देखें नजारा

राजधानी दिल्ली में दिपावली के अगले दिन यानि रविवार की दोपहर से मौसम में बदलाव आ गया और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, यहां मौसम सुबह से ही बदला हुआ दिख रहा था, बारिश के साथ ही तेजी से बादलों के गरजने की भी आवाज सुनाई दी, हालांकि बारिश सभी जगह नहीं हुई है गौरतलब है कि दिल्ली खासे वायु प्रदूषण से गुजर रही है।

राजधानी दिल्ली की आबोहवा पहले से ही खराब चल रही थी दिल्ली मे कई जगहों पर  एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पहले से खतरनाक लेबल के पार कर गया है कई स्थानों पर तो ये अति गंभीर स्थिति में चला गया है। उसपर दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी के बाद तो स्थिति बताने लायक भी नहीं रही और वायु गुणवत्ता दिवाली वाली रात से लेकर अभी तक बेहद खराब बनी हुई है।

दिल्ली और कई जगहों पर बैन के बाद भी खूब आतिशबाजी की गई जिससे पहले ही बेहाल दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद ही खराब हो गई और कई जगहों पर तो ऐसा लगा मानों प्रदूषण का कोहरा सा हो गया हो, ऐसे में दिल्ली में बारिश की बूंदो से कुछ स्थिति बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये हवा की दिशा को भी बदलने में भी सहायक

बारिश को लेकर मौसम विभाग का अनुमान पहले से ही था, कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को सीजन की पहली बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक सोमवार से अधिकतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में ही बना हुआ है। ज्यादातर इलाके रेड जोन में हैं। रविवार को बारिश होने पर दिल्ली के मौसम में राहत के साथ ये हवा की दिशा को भी बदलने में सहायक हो सकती है ऐसा कहा जा रहा है।

End of Article