Delhi: त्रिलोकपुरी में दो पड़ोसियों के बीच हुई लड़ाई में चली गोलियां, एक की मौत और 5 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2020, 06:43 AM IST

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो पड़ोसियों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Delhi: त्रिलोकपुरी में दो पड़ोसियों के बीच हुई लड़ाई में चली गोलियां, एक की मौत और 5 घायल

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार देर रात दो पड़ोसियों के बीच हुई लड़ाई इस कदर बेकाबू हो गई कि इसमें गोलियां चल गई। इस फायरिंग की वजह से एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जसमीत सिंह ने कहा, 'दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई के बाद फायरिंग हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

जमकर चले पत्थर और बंदूक की गोलियां

खबरों की मानें तो किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों की बीच हुई लड़ाई में दोनों तरफ से पत्थर चले और कई राउंड तक फायरिंग चली। हंगामे बढ़ने के बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जब तक पुलिस वहां पहुंचती तो एक शख्स की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।

End of Article