Delhi Crime: डबल मर्डर! 15 अगस्‍त की छुट्टियां मनाने परिवार गया मसूरी, घर में मां-दादी की हो गई हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 04:03 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली के शहदरा में एक सास और बहू की चाकू घोपकर हत्‍या कर दी गई। घटना के समय दोनों बेटे छुट्टियां मनाने मसूरी और ऋषिकेश गए हुए थे। अधिकारियों के अनुसार पहली नजर में लग रहा है कि किसी परिचित ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि घर में जबरन घुसने का अब तक कोई संकेत नहीं मिला है।

Delhi Crime: डबल मर्डर! 15 अगस्‍त की छुट्टियां मनाने परिवार गया मसूरी, घर में मां-दादी की हो गई हत्या
Photo Credit: Representative Image

Delhi Crime: इस समय हाई अलर्ट पर चल रही राजधानी के शाहदरा इलाके में सास बहू की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने जब घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया तो दोनों घर पर अकेली थी। परिवार के बाकि सदस्‍य 15 अगस्‍त की छुट्टियां मनाने मसूरी और ऋषिकेश गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब परिवार वापस घर पहुंचा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिवार जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो घर मे दोनों की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। वहीं घर से सभी ज्वेलरी और कैश गायब था। पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पहचान का हो सकते हैं, क्‍योंकि इनकी घर में एंट्री फ्रेंडली थी। बदमाशों ने घर के पालतू कुत्ते को भी बांध रखा था, जिससे पता चलता है कि कुत्‍ता बदमाशों को पहचानता था।

पुलिस ने मृतकों की पहचान डॉली रॉय और उनकी सास विमला देवी के तौर पर की है। दोनों महिलाओं का शव उनके बेडरूम में मिला है। सास का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला है और बहु का शव फर्स्ट फ्लोर के बेडरूम में मिला। वेलकम थाना पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबल मर्डर की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्‍थल पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि किसी परिचित ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि घर में जबरन घुसने का अब तक कोई संकेत नहीं मिला है।

दोनों बेटे सुबह करीब 4:30 बजे आए थे वापस

नॉर्थ ईस्‍ट डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि, आज सुबह करीब 4:30 बजे वेलकम पुलिस स्टेशन में फोन आया कि सुभाष पार्क के गली नंबर 12 में डबल मर्डर हो गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दो महिलाएं अपने बेडरूम में मृत पड़ी हैं। डीसीपी ने कहा, दोनों महिलाएं यहां अपने बेटे सार्थक (24) और शशांक (22) के साथ रहती थीं। दोनों भाई छुट्टी मनाने उत्तराखंड गए थे। जब वे लौटे तो देखा कि उनकी मां और दादी की हत्या हो चुकी है। यह परिवार पूजा सामाग्री का कारोबार करता है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके का मुआयना कर अभी साक्ष्य जुटाने में लगी है।

End of Article