AAP MLA की बढ़ी मुश्किलें , दिल्ली के एलजी ने आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ CBI को मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 01:56 PM IST

AAP MLA Amanatullah Khan News: दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दर्ज अवैध नियुक्तियों के मामले में मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी है।

AAP MLA की बढ़ी मुश्किलें , दिल्ली के एलजी ने आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ CBI को मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली:  दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी सरकार को झटका दिया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सीबीआई (CBI) को आप विधायक अमानतुल्ला खान ( AAP MLA Amanatullah khan)के खिलाफ साल 2016 में दर्ज अवैध नियुक्तियों के मामले में मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी है।

गौर हो कि दिल्ली के उपराज्यपाल  वीके सक्सेना भ्रष्टाचार और तमाम और अनियमितताओं को लेकर लेकर शुरू से ही खासे सख्त नजर आ रहे हैं और इसी के अनुसार वो यथायोग्य एक्शन भी ले रहे हैं।

बताया जाता है कि दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के सबडिविजनल मजिस्ट्रेट (मुख्यालय) ने नवंबर 2016 में दिल्ली वक्फ बोर्ड में विभिन्न मौजूद और गैर-मौजूद पदों पर अमानतुल्ला खान द्वारा 'मनमानी और अवैध' नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की थी। 

इसके बाद सीबीआई ने एक मामला दर्ज कर लिया था और जांच की थी, जांच के बाद सीबीआई ने एलजी से अभियोजन की मंजूरी मांगी थी जिसके बाद ये घटनाक्रम सामने आया है। वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ के खिलाफ नियमों, विनियमों और कानून के जानबूझकर और आपराधिक उल्लंघन, पद का दुरुपयोग और सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाने सहित अपराधों के लिए अभियोजन की मंजूरी दी गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी फर्म पर छापेमारी की थी

गौर हो कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। हवाला के माध्यम से करोड़ों के लेनदेन के मामले में ईडी काफी दिनों से जांच कर रही है वहीं इसे लेकर बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी फर्म पर छापेमारी की थी।

End of Article