Delhi: दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार, हवा के बाद पानी भी हुआ 'जहरीला', अमोनिया का स्तर बढ़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2020, 11:51 AM IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बाद अब यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। पानी में अमोनिया की मात्रा शऱीर को नुकसान पहुंचाती है।

Delhi: दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार, हवा के बाद पानी भी हुआ 'जहरीला', अमोनिया का स्तर बढ़ा

नई दिल्ली: दिल्ली वासियों के लिए वायु प्रदूषण के बाद अब एक और नई मुसीबत सामने आई है। दमघोंटू हवा का सामना कर रहे दिल्ली वालों के लिए अब पानी भी जहरीला हो गया है। ऐसे में राजधानी में रहने वाले लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। हरियाणा द्वारा यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर असमान्य रूप से बढ़ जाने के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पानी को पीने या खाना बनाने के काम में इस्तेमाल ना करें।
 
पानी की सप्लाई पर असर
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने ट्वीट करते हुए बताय, ‘हरियाणा द्वारा छोड़े जाने वाले यमुना के अशोधित जल में प्रदूषकों (अमोनिया) का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाने के चलते सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र में जल शुद्धिकरण कार्य प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा। इसके परिणामस्वरूप पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।'


जल बोर्ड की सलाह

यमुना नदीं में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से सोनिया विहार जल शोधन संयत्र में काम चल रहा है और इसका सीधा असर जल आपूर्ति पर पड़ेगा। अमोनिया का स्तर बढ़ने से सोनिया विहार और भागरथी संयत्र की आपूर्ति बाधित रह सकती है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा एनडीएमसी के तहत आने वाले इलाकों में जलापूर्ति बाधित रह सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से पानी का उपयोग जरूरत के हिसाब से ही करने को कहा है। 

End of Article