Delhi Loot:दिल्ली में दिनदहाड़े लाखों की डकैती से दहला इलाका, घरवालों को बांधकर की वारदात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2021, 10:25 PM IST

Delhi Loot News:देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दिनदहाड़े लाखों की डकैती हो गई,बिजली कर्मचारी बनकर चार युवक घर में घुसे थे।

Delhi Loot:दिल्ली में दिनदहाड़े लाखों की डकैती से दहला इलाका, घरवालों को बांधकर की वारदात

नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर में एक व्यापारी के घर में दिनदहाड़े हुई डकैती का डराने वाला वीडियो सामने आया है। चार लोग खुद को बिजली कर्मचारी बताते हुए घर में घुस आए। बंदूक और चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दिया। तीन बदमाशों के सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क था, जबकि एक बदमाश ने काले रंग का हेलमेट पहना था।

घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई इस घटना का CCTV फुटेज सामने आ गया है इसमें बिजली कर्मचारी बनकर घर में दाखिल हुए चार बदमाशों दिख रहे हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी के हाथ पैर बांधकर उसे जमीन पर लेटा दिया, जबकि उसकी पत्नी और छोटी बच्ची को गोली मारने का डर दिखाकर एक कोने में खड़ा कर दिया। 

बदमाश 8 लाख कैश और 6 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार

इसके बाद बदमाश जल्दी लॉकर खोलने के लिए कहते हैं घबराया हुआ युवक बिना कोई विरोध किए अलमारी में रखे लॉकर को कोड के जरिए खोल देता है इसके बाद बदमाश उसमें रखे 8 लाख कैश और करीब 6 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर वहां से फरार हो गए।

पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए जिस फ्लैट में यह वारदात हुई वो बिल्डिंग के चौथे माले पर स्थित है और फ्लैट के मालिक  प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं जो वारदात के वक्त अपने दफ्तर में मौजूद थे।

End of Article