नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सबके सामने है। आम आदमी पार्टी में एक बार फिर दिल्ली की जनता ने भरोसा जताया है और 63 सीटों का तोहफा दिया। लेकिन बीजेपी के सभी दावे धरे के धरे रह गए। बीजेपी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सकी और उसके सभी दिग्गजों का हार का सामना करना पड़ा है उनमें से ही एक हैं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा।
हरिनगर विधानसभा सीट से बग्गा अपनी किस्मत आजमां रहे थे। लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से शिकस्त खानी पड़ी। चुनावी हार के बाद नेता आमतौर जुबां बंद कर लेते हैं, चुनावों के समय किए गए वादे पर चुप्पी साध लेते हैं। लेकिन बग्गा का कहना है कि उन्होंने जो वादा किया था उसे निभाएंगे भले ही हार का सामना करना पड़ा हो। बग्गा ट्वीट कर कहते हैं कि 30 दिनों के अंदर वो हरिनगर विधानसभा में लड़कियों के लिए डिफेंस कोचिंग सेंटर का तोहफा देंगे। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करेंगे।
नेता हो तो ऐसा, शिकस्त के बाद बोले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, हार गए तो क्या जो वादा किया था निभाएंगे
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 11, 2020, 06:42 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे निश्चित तौर पर बीजेपी को मंथन के लिए बाध्य करेगा। लेकिन हरिनगर से शिकस्त खाए उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि हार गए तो क्या वो जनता से किए वादे को पूरा करेंगे।
Photo Credit: PTI
End of Article

