दिल्ली: सीवर लाइन में फंसे चार लोगों की मौत, बचाव कार्य में एनडीआरएफ टीम हुई थी शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 07:30 AM IST

Delhi sewer news: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में एक सीवर लाइन से चार लोगों की बॉडी को निकाल लिया गया है। NDRF का कहना है कि बचाव कार्य को भी पूरा कर लिया गया है।

दिल्ली: सीवर लाइन में फंसे चार लोगों की मौत, बचाव कार्य में एनडीआरएफ टीम हुई थी शामिल
Photo Credit: ANI

Delhi sewer: दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर लाइन में फंसे चार लोगों की बॉडी को निकाला लिया गया है। सीवर में कुल तीन लोग गिरे थे उन्हें बचाने के लिए एक रिक्शावाला भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए सीवर में कूद गया था। एसजीटी नगर (मेन बवाना रोड) में एक सीवर में 3 श्रमिकों (एमटीएनएल वायर वर्क के लिए) के गिरने के संबंध में PS एसपी बादली को शाम 6:34 (29/3/22) पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। इस पर एसएचओ बीट स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की। अग्निशमन विभाग के अधिकारी और एंबुलेंस भी मौजूद थे। आगे की पूछताछ में पता चला कि 1 रिक्शा चालक भी सीवर में था, जो उन 3 श्रमिकों को बचाने गया था। 

जो 3 श्रमिक सीवर में फंसे हुए हैं, उनके नाम हैं- बच्चू सिंह, पिंटू और सूरज कुमार साहनी। वहीं रिक्शा ड्राइवर का नाम सतीश था। एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट श्री निवास का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया जा चुका है और सभी चारों बॉडी को सीवर से निकाल लिया गया है। 


रायबरेली में सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत

वहीं उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर में मनिका रोड पर अमृत योजना के तहत निर्मित सीवर लाइन की सफाई के दौरान मंगलवार को दो मजदूरों की मौत हो गई। लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए। मारे गए लोगों की पहचान जोगेश और संजू नागर के रूप में हुई है।

End of Article