क्राइम

महिला नहीं डायन है ये...पेड़ से बांधा, कालिख पोती, बाल काटे..बुरी आत्मा के चक्कर में राजस्थान में हैवानियत

राजस्थान के बूंदी में एक महिला को 'डायन' बता पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया। उसके बाल काट दिए, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे 'बुरी आत्मा' से 'मुक्त' करने के लिए दो दिनों तक गर्म लोहे की छड़ से प्रताड़ित किया।

Image

महिला नहीं डायन है ये...पेड़ से बांधा, कालिख पोती, बाल काटे..बुरी आत्मा के चक्कर में राजस्थान में हैवानियत

बूंदी: जिले में एक स्वयंभू ओझा और उसके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर 50 वर्षीय एक महिला को 'डायन' करार देने और उसे एक पेड़ से बांधकर प्रताड़ित करने की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे 'बुरी आत्मा' से 'मुक्त' करने के लिए दो दिनों तक गर्म लोहे की छड़ से प्रताड़ित किया।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि शाहपुरा निवासी नंदूबाई मीणा को हिंडोली थाना क्षेत्र के गुडागोकुलपुरा गांव के पास एक स्थानीय देवता के पूजा स्थल पर दो दिनों तक अमानवीय यातनाएं दी गईं। मीणा को उस 'बुरी आत्मा' से छुटकारा पाने के लिए प्रताड़ित किया गया, जिसने कथित तौर पर गांव में विवाहित अपनी एक रिश्तेदार को नुकसान पहुंचाया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला को बचाया और पीड़िता के बयान के आधार पर स्वयंभू ओझा बाबूलाल और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article