Mumbai Crime: आर्थिक राजधानी मुंबई में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक 56 साल के व्यक्ति ने अपने लिव इन पार्टनर की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव के कई टुकड़े किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
किराए के फ्लैट में रहता था आरोपी
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान मनोज साहनी के रूप में हुई है। वह बीते तीन सालों से मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा इमारत में किराए के एक फ्लैट में सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ रहता आ रहा था। गत बुधवार को इमारत के लोगों ने फ्लैट से बदबू आने की सूचना नयानगर पुलिस को दी।
पीट-पीट कर की गई महिला की हत्या
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की हत्या बहुत ही निर्दयता एवं बर्बरता पूर्वक की गई। डीसीपी मुंबई जयंत बाजबले ने कहा, 'मीरा रोड इलाके से पुलिस को एक महिला का शव मिला। शव कई टुकड़ों में थे। यहां एक कपल लिव इन रिलेशन में था। शुरुआती जांच से पता चला कि महिला की हत्या पीट-पीट कर की गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है।'
मरीन ड्राइव में छात्रा का शव मिला
गत मंगलवार को मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक छात्रावास में 18 साल की एक लड़की का शव मिला। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और फिर उसकी हत्या की गई। हालांकि, उस फरार सेक्युरिटी गार्ड का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने बताया कि गार्ड ने एक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आरोपी की पहचान सिक्युरिटी गार्ड प्रकाश कन्नौजिया के रूप में हुई है। प्रकाश उसी छात्रावास में गार्ड था।
