क्राइम

Rohith Vemula Death Reason: रोहित वेमुला ने क्यों की थी आत्महत्या, पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

Rohith Vemula Death Reason: तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने छात्र रोहित वेमुला मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में पता चला है कि रोहित ने असली जाति उजागर होने के डर से आत्महत्या की थी।

Image

रोहित वेमुला ने क्यों की थी आत्महत्या?

Rohith Vemula Death Reason: हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की मौत के मामले में अब पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दिया है। इस रिपोर्ट में पुलिस ने उस कारण का खुलासा किया है, जिससे ये साफ हो जा रहा है कि रोहिण वेमुला ने आत्महत्या क्यों की थी?

रोहित वेमुला क्लोजर रिपोर्ट

तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने छात्र रोहित वेमुला मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में पता चला है कि रोहित ने असली जाति उजागर होने के डर से आत्महत्या की थी। रोहित वेमुला को यह पता था कि वह दलित नहीं था और असली जाति की पहचान होने के डर से उसने आत्‍महत्‍या कर ली।

रोहित वेमुला की मौत का कारण

पुलिस ने अदालत को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि रोहित वेमुला को पता था कि वह अनुसूचित जाति से नहीं है और उसकी मां ने उसे एससी प्रमाण पत्र दिलाया था। इसे लेकर उसके मन में डर था क्योंकि इसके उजागर होने से उसे अपनी शैक्षणिक डिग्रियां खोनी पड़ेंगी और अभियोजन का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मृतक को कई मुद्दे परेशान कर रहे थे, जो उसे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर सकते थे।

आरोपियों को क्लीन चिट

तेलंगाना पुलिस ने रोहित वेमुला मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें दावा किया गया कि वह दलित नहीं था और आत्महत्या कर ली। पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई है। तत्कालीन सिकंदराबाद के सांसद बंडारू दत्तात्रेय, एमएलसी एन रामचंदर राव और हैदराबाद विश्वविद्यालय के वीसी अप्पा राव के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एबीवीपी नेताओं को दोषमुक्त करार दिया गया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article