क्राइम

बदमाश नहीं चोर बनना है, लेकिन क्यों- इसी का तोड़ निकाल फहीम ATM बन गया सोना चोर, 5 राज्यों में था वांटेड, इनाम था 2.5 लाख

फहीम एटीएम 70 व के 80 के दशकों के फिल्मों के डॉन अजित सिंह के डायलॉग- मोना कहां है सोना से प्रेरित होकर बना गोल्ड चोर। हालांकि गोल्ड चोर से पहले जब वो बदमाशी के कारण जेल गया तो उसे एक सीख मिली। वो ये कि बदमाश को पुलिस मारेगी, चोर को सिर्फ जेल भेजेगी।

Image

फहीम एटीएम गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फहीम एटीएम को एटीएस ने किया गिरफ्तार
  • कई राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
  • सिर पर था लाखों का इनाम

उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जो 5 राज्यों में वांटेड था, सिर पर 2.5 लाख का इनाम था। कारनामे ऐसे थे कि फिल्म और असल में तुलना मुश्किल लगे। कभी फिल्मों में बोले गए डायलॉग, मोना कहां है सोना...को फहीम एटीम ने इस कदर अपनाया कि कई राज्यों में सोना चुराने लगा। गोल्ड चोर की दुनिया का सबसे बड़े नामों में से एक था फहीम एटीम। इसके चोर बनने की कहानी भी दिलचस्प है।

'बदमाशी नहीं चोरी करनी है'

रिपोर्ट्स के अनुसार फहीम गोल्ड जब बदमाशी की दुनिया में आया तो उसने अपना आदर्श, फिल्मी दुनिया के विलेन अजित को बनाया। फहीम एटीएम 70 व के 80 के दशकों के फिल्मों के डॉन अजित सिंह के डायलॉग- मोना कहां है सोना से प्रेरित होकर बना गोल्ड चोर। हालांकि गोल्ड चोर से पहले जब वो बदमाशी के कारण जेल गया तो उसे एक सीख मिली। वो ये कि बदमाश को पुलिस मारेगी, चोर को सिर्फ जेल भेजेगी। इसी के कारण वो बदमाशी छोड़ सीधे चोरी में उतर गया।

सोने के अलावा किसी की चोरी नहीं

फहीम उर्फ एटीएम सोने के अलावा किसी की चोरी नहीं किया करता था। फहीम के कई किस्से हैं। कहा जाता है कि चोरी किया हुआ गोल्ड पहले वो अपनी प्रेमिका को पहनाता था, फिर उसको नचाता था। उसके बाद गोल्ड को मार्केट में बेचता था। जो गोल्ड से बना आइटम, इसकी प्रेमिका को पसंद नही आता था, उसकी स्वर्ण भस्म बनाकर जवान रहने के लिए खाता था। इसके अलावा शर्ट में गोल्ड के बटन लगाता था।

दो बार हो चुका है फरार

ऐसा नहीं है कि फहीम पकड़ा नहीं गया था। दर्जनों बार जेल जा चुका है। नार्थ इंडिया के साथ-साथ साउथ इंडिया के कई जेलों में फहीम बंद रह चुका है। पिछली दो बार से फरार ही हो गया था। फहीम एटीएम सबसे पहले पुलिस की हिरासत से ही भाग निकला था। 2021 - 2022 के बीच पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। पहली ही बार में 1 लाख का इनाम घोषित हुआ था। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में फहीम को पकड़ा गया था। जिसके बाद पेरोल पर निकला और फरार हो गया।

कहां का रहने वाला है फहीम ATM

फहीम एटीम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। फहीम को यूपी, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और गोवा पुलिस तलाश रही थी। यह कम से कम पांच राज्यों में वांटेड था। फहीम पर अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा भी अलग-अलग राशियों के इनाम पर घोषित हैं। फहीम गोल्ड चोर 66 मुकदमों में वांछित है। इस पर मर्डर और लूट के कई मामले दर्ज हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article