Mathura के मस्जिद में मौलाना की घिनौनी करतूत! शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का रेप करते रहा मौलाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 09:00 AM IST

Mathura Masjid Rape: Mathura के Masjid में मौलवी की घिनौनी हरकर सामने आई है, जहां शादी का झांसा देकर युवती से रेप का आरोप है। मौलवी समेत 5 लोगों पर इस मामले में केस दायर किया गया है।

Mathura Masjid Rape: और यूपी से एक और बड़ी खबर आ रही है, मथुरा में एक मस्जिद के मौलवी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि..मौलवी राशिद ने एक युवती से शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप किया और जब शादी की बात आई तो मस्जिद प्रबंधक और अन्य मौलानाओं की मदद से वो भाग निकला जिसके बाद युवती ने SSP मथुरा से इस मामले की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जांच के बाद तीन मौलानाओं समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया गया है।

एक साल तक करता रहा है शारीरिक शोषण

जो मस्जिद खुदा का घर होता है उस इबादतगाह में एक मौलवी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के मुताबिक एक मौलवी ने एक युवती से शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। करीब एक साल तक बहला-फुसला कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन बात जब शादी की आई तो रातों रात फरार हो गया। बताया जा रहा है कि थाना सदर बाजार इलाके में शादुल्लाह मस्जिद का मौलवी राशिद पिछले पांच साल से मस्जिद में रहकर नमाज और बच्चों को उर्दू अरबी पढ़ाता था।

बहने को मस्जिद छोड़ने जाती थी पीड़िता

करीब एक साल पहले पीड़िता अपनी छोटी बहन को मस्जिद पढ़ने के लिए छोड़ने जाया करती थी इसी दौरान दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर मौलवी ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।    वहीं पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच के बाद मौलाना राशिद समेत तीन मौलवियों पर केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मस्जिद के प्रबंधक के जिन पर लोगों पर आरोपी मौलवी की मदद का आरोप है उन्हें भी केस में नामजद किया गया है। ऐसे में अब पुलिस को आरोपी की तलाश है। और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

End of Article