क्राइम

UP : युवती को निर्वस्त्र कर वीडियो किया वायरल, पुलिस ने पांच आरोपी किए अरेस्ट

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Aug 19, 2022, 01:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध हालत मे मिले एक युवक-युवती से मारपीट व कपड़े खींचने एवं वीडियो बनाने की घटना के मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Image

युवती का वीडियो आरोपियों ने किया वायरल

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. यूपी के हमीरपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला
  2. कथित प्रेमी के साथ बैठी युवती को कुछ लड़कों ने किया निर्वस्त्र
  3. पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए पांच लोग किए गिरफ्तार

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवती को निर्वस्त्र करने और उसकी पिटाई करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है। मामला तब सामने आया, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही राज्य महिला आयोग की प्रमुख विमला बाथम ने घटना की कड़ी निंदा की है।

दोस्त के साथ बैठी थी युवती

खबर के मुताबिक, लड़की अपने मित्र के साथ एक सुनसान जगह पर बैठकर बात कर रही थी, तभी कुछ लड़के आए और दोनों को गाली देने लगे। इसके बाद युवकों ने मारपीट की और युवती के कपड़े उतार दिए। उन्होंने उसे बेल्ट से पीटा। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों ने लड़की का यौन शोषण किया या नहीं।

राज्य महिला आयोग ने की निंदा

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। इस बीच, राज्य महिला आयोग की प्रमुख विमला बाथम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, 'हम घटना का संज्ञान ले रहे हैं और सरकार से आरोपियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए कहेंगे। घटना इस बात का सबूत है कि हम जंगल राज की ओर बढ़ रहे हैं।'
Kishor Joshi
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article