क्राइम

आगे बाइक पर दबंग, पीछे घिसटता चला गया युवक...UP में यूं दी गई तालिबानी सजा, देखिए VIDEO

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 06:31 PM IST

Bareilly Latest News in Hindi: वे इस दौरान स्पीड में थे और पीड़ित बुरी तरह से चोटिल हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, यह वाकया बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर होली चौक के आसपास का है।

Bareilly Latest News in Hindi: मोटरसाइकिल पर दबंगों के द्वारा एक युवक को बुरी तरह घसीटने का वीडियो सामने आया है। वे इस दौरान रफ्तार में थे, जबकि पीछे-पीछे वह युवक घिसटता चला जा रहा था। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि युवक को उन दबंगों ने क्यों घसीटा था।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। शुक्रवार (28 जुलाई, 2023) को घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया, जबकि यह 25 जुलाई का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन दबंग आते दिखे थे, जिनकी मोटरसाइकिल से एक युवक रस्सी या फिर कपड़े के सहारे बंधा था और वह जमीन पर घिसटते हुए चला आ रहा था।

वे इस दौरान स्पीड में थे और पीड़ित बुरी तरह से चोटिल हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, यह वाकया बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर होली चौक के आसपास का है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article