क्राइम

पति सिपाही, पत्नी सिपाही और प्रेमिका भी सिपाही! हमीरपुर में इश्क का अजीब रंग, सामने आए 3-3 संबंध

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तीन सिपाहियों ने ही अपने डिपार्टमेंट हो हिला रखा है। जिसमें से एक पति है, एक पत्नी है और तीसरी प्रेमिका है।

Image

हमीरपुर में सिपाही प्रेमिका के साथ पत्नी ने पति को पकड़ा (AI Photo)

UP News: तीन सिपाही, जिसमें से दो औरतें और एक मर्द... एक पति, एक पत्नी और एक 'वो'! तीनों के तीनों सिपाही हैं और एक ही राज्य के हैं। प्रेमिका दो बार शादी कर चुकी है, तो मर्द एक बच्चे का बाप है, लेकिन दोनों के बीच आशिकी ऐसी है कि आज उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा भी परेशान है। वो तो पत्नी की जासूसी यहां काम आई और उसने पति और होने वाली सौतन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे हैरानी तब हुई जब उसे पता चला कि उसका पति, यहां प्रेमिका का पति बनकर रह रहा था।

इश्क में सस्पेंड हुआ

यह मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है। लेकिन इश्क के इस अजीब रंग की कहानी प्रतापगढ़ से शुरू हुई थी, जहां महिला थाने में तैनात सिपाही और महिला सिपाही के बीच इश्क हो गया। परिवार की मानें तो इन दोनों की कहानी एसपी तक को पता चल गई थी, जिसके बाद सिपाही निलंबित कर दिया गया था और महिला को चेतावनी दी गई थी।

सस्पेंड हुआ तो क्या हुआ, इश्क तो है

दोनों के बीच ये इश्क ऐसा पनपा कि सस्पेंड होने के बाद भी सिपाही नहीं सुधरा और पुलिस लाइन में महिला सिपाही के साथ रातें गुजराने लगा। इसकी भनक जब पत्नी को हुई तो उसने फिर से शिकायत की, जिसके बाद महिला सिपाही का ट्रांसफर हमीरपुर कर दिया गया। लगा अब दोनों के बीच संबंध खत्म हो जाएंगे, लेकिन...

प्रेमिका का तीसरा साथी- सिपाही

महिला सिपाही के बारे में जो जानकारी सामने आई है, वो तो और हैरान कर देने वाली है। महिला सिपाही की दो शादियां हो चुकी हैं। पहला पति मर चुका है, दूसरे के साथ तलाक का केस चल रहा है और एक युवक से शारीरिक शोषण का केस भी चल रहा है। जिस सिपाही के साथ महिला सिपाही का इश्क है वो तीसर पति बन सकता है।

हमीरपुर में हुआ कांड और लपेटे में आ गए सिपाही जी

जब महिला सिपाही का ट्रांसफर हमीरपुर हो गया तो सिपाही और फ्री हो गया। यहां वो लगातार आने जाने लगा। किराये पर घर ले लिया और महिला सिपाही के साथ रहने लगा। उधर पत्नी को जब भनक लगी, तो उसने परिवार वालों के साथ धावा बोल दिया। रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। हंगामा मची, पुलिस आई और दोनों को उठा ले गई। काफी तू-तू, मैं-मैं हुई, समझौते की बात हुई, समझाया गया और फिर दोनों को छोड़ दिया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article