क्राइम

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के करीबियों पर एक्शन, बांदा में एनकाउंटर तो फतेहपुर में चला बुलडोजर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 17, 2023, 12:35 PM IST

Umesh Pal Murder Case: फतेहपुर में हत्या के मामले में फरार और अतीक के करीबी पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। प्रशासन की टीम ने तालाब पर अवैध कब्जा करके बनाए गए उसका मकान को जमींदोज कर दिया।

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। बांदा में गुरुवार को अतीक अहमद के करीबी वहीद अहमद की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में वहीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वहीद के सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। जबकि फतेहपुर में हत्या के मामले में फरार और अतीक के करीबी पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। प्रशासन की टीम ने तालाब पर अवैध कब्जा करके बनाए गए उसका मकान को जमींदोज कर दिया।

वहीद पर हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

एसपी ने बताया कि वहीद अहमद प्रयागराज पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारे गए अतीक अहमद के शूटर अरबाज का फूफा है। अरबाज प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य शूटर था। उन्होंने कहा, हालांकि उमेश पाल हत्याकांड में वहीद की कोई भूमिका है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वहीद बांदा शहर कोतवाली के मर्दन नाका मुहल्ले के रहने वाला है और माफिया डॉन अतीक अहमद का काफी करीबी है। उस पर हत्या और रंगदारी मांगने के कई मुकदमे दर्ज हैं।

असद को पनाह देने वाला नेपाल में अरेस्ट

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस देश से लेकर विदेश में दबिश दे रही है। यूपी पुलिस को नेपाल में बड़ी कामयाबी मिली है। यहां अतीक के बेटे असद एवं अन्य आरोपियों को पनाह देने वाला गिरफ्तार हो गया है। यूपी STF ने नेपाल में कय्यूम को गिरफ्तार किया है। कय्यूम ने ही नेपाल में असद और गुलाम को गाड़ी और रुकने का ठिकाना मुहैया कराया था।

कपिलवस्तु जिले से गिरफ्तार

असद और मोहम्मद गुलाम कय्यूम के पास 1 दिन रुकने के बाद दूसरी जगह चले गए थे। करीम अंसारी का यूपी के किसी नेता से भी करीबी संबंध होने का पता चला है। एसटीएफ ने उसे नेपाल के कपिलवस्तु जिले से गिरफ्तार किया है अभी एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने के लिए अब तक एसटीएफ 12 राज्यो में छापेमारी कर चुकी है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article