क्राइम

Rampur: ट्यूशन टीचर ऐसे करता था बच्ची का यौन शोषण, मां-बाप ने रंगे हाथों पकड़ा; ये कहकर दबाता था आवाज

यूपी के रामपुर में एक ट्यूशन टीचर अपनी सात साल की छात्रा का यौन शोषण करता था। परिवार के लोगों ने उसे बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

रामपुर: जिले के गंज थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने सात वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसका यौन शोषण किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर शुक्रवार देर रात संबंधित कानूनों की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी सैयद वासिक अली को गिरफ्तार कर लिया गया जो रामपुर कोतवाली के कुंडा का निवासी है।

निर्वस्त्र कर करता था यौन शोषण

उन्होंने कहा कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा चुका है।पुलिस के मुताबिक परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अली बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने आया था और जब उसे निर्वस्त्र कर यौन शोषण कर रहा था, तभी बच्ची के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंच गये और बच्ची ने रोते हुए बताया कि अली इस तरह की हरकत अक्सर करता है और उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी ने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article