नोएडा

Noida: पिंक टॉयलेट में बिलखता मिला लावारिश नवजात, क्या बिन ब्याही मां का है बच्चा? CCTV खंगाल रही पुलिस

नोएडा में मेट्रो स्टेशन के पास बने एक पिंक टॉयलेट में एक नवजात बच्चा मिला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उसकी मां की तलाश कर रही है।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बने पिंक शौचालय के नजदीक पुलिस को एक नवजात बच्चा मिला है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोकलाज के भय से बच्चे को पिंक टॉयलेट में छोड़कर चली गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3 दिन पहले जन्मा है बच्चा

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिटी सेंटर के पास स्थित पिंक शौचालय के नजदीक एक नवजात बच्चा लावारिस हालत पड़ा है जो रो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसके मां के बारे में पता जुटाने का प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नोएडा के सेक्टर 30 स्थित ‘चाइल्ड पीजीआई’ अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें