Indirapuram Ghaziabad Chain Snatching Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला की चेन उस वक्त बाइक से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने छीन ली, जब वह रील (Reel) बनवा रही थी, वारदात से इलाके में सनसनी मच गई, घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है, बताते हैं कि इंदिरापुरम इलाके में एक महिला सोशल मीडिया साइट पर बेहद पॉपुलर रील के लिए लिए शूट करवा रही थी।
तभी एक बाइक सवार एक बदमाश आया और झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर फरार हो गया ये घटना रील बनाते समय हुई लिहाजा उस शूट में बदमाश की बाइक और उसकी नंबर प्लेट दोनों की फोटो आ गई है, इसमें बदमाश की बाइक का नंबर भी आ गया और इस आधार पर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
काले रंग की एक बाइक पर सवार लुटेरा आया
बताया जा रहा है कि महिला इंदिरापुरम स्थित एक पॉश सोसाइटी में रहती है और वह घर के पास खाली सड़क पर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बना रही थी कि तभी काले रंग की एक बाइक पर सवार लुटेरा आया और पीड़िता के गले से सरेआम सोने की चेन खींचकर भाग निकला, शोर मचाने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
